रायपुर। राजधानी के उरला इलाके में ग्रेविटी-2 स्टील फैक्ट्री में भट्टी फटने से 1 क्रेन ऑपरेटर की मौत हो गई, जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इस संबंध में मिली जानकारी बक अनुसार राजधानी रायपुर के उरला में स्थित ग्रेविटी-2 स्टील फैक्ट्री में आज सुबह बड़ी घटना घटित हो गई। एकाएक भट्टी फटने से यहां अफरा तफरी की स्थिति निर्मित हो गई। उरला पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
इस घटना में क्रेन ऑपरेटर कुलदीप गुप्ता की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम इस घटना की जांच में जुट गई है।