Home राज्य छत्तीसगढ़ डब्ल्यूआरएस कॉलोनी में 102 फीट का रावण जलेगा, अरुण गोविल-दीपिका भी होंगे...

डब्ल्यूआरएस कॉलोनी में 102 फीट का रावण जलेगा, अरुण गोविल-दीपिका भी होंगे शामिल

129
डब्ल्यूआरएस कॉलोनी में 102 फीट का रावण जलेगा, अरुण गोविल-दीपिका भी होंगे शामिल

रायपुर। रायपुर समेत पूरे प्रदेश में दशहरा उत्‍सव की तैयारियां पूरी हो गई हैं। राजधानी के डब्ल्यूआरएस कॉलोनी में दशहरा उत्सव दो साल बार ज्यादा उत्साह दिखेगा। दरअसल, यहां छत्तीसगढ़ का सबसे ऊंचा 102 फीट रावण का पुतला जलेगा। इसके साथ ही 70-70 फीट के मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले जलेंगे। पिछले 52 वर्षों से लगातार ऐतिहासिक दशहरा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस बार यहां रामायण के राम-सीता यानी अरुण गोविल और दीपिका भी मौजूद रहेंगी।

छत्तीसगढ़ नगर दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने बताया कि 60 फीट का रावण और 35-35 फीट के कुंभकर्ण, मेघनाद का दहन किया जाएगा। आतिशबाजी और मेला का आनंद लिया जा सकेगा। शंकरनगर बीटीआई मैदान में एक ही जगह पर दो रावण जलाए जाएंगे।

रावणभाठा मैदान में मुंबई की आतिशबाजी

रावणभाठा मैदान में 60 फीट ऊंचे रावण के पुतले के दहन के पश्चात मुंबई के कलाकारों द्वारा निर्मित आतिशबाजी आकर्षण का केंद्र रहेगी। सार्वजनिक दशहरा उत्सव समिति दूधाधारी मठ रावणभाठा के अध्यक्ष मनोज वर्मा, संरक्षक सुशील ओझा, सचिव अमित साहू ने बताया कि मठ से रामजी की वानरसेना की शोभायात्रा निकाली जाएगी। यात्रा रावणभाठा पहुंचेगी, जहां रामलीला का मंचन किया जाएगा।