रायपुर. एक बार फिर लड़कियों ने बाजी मारते हुए 5वीं-8वीं में अपना कमाल दिखाया है. आज घोषित हुए नतीजों में बेटों पर बेटियां भारी पड़ी हैं. आपको बता दें कि परिणाम ग्रेडिंग सिस्टम से जारी किए गए हैं. जारी परिणाम के अनुसार 8वीं कक्षा में 10.98% बच्चो ने ए ग्रेड , 34.81%बच्चो ने बी ग्रेड 43.68% बच्चों ने सी ग्रेड और 10.53 %बच्चों ने डी ग्रेड हासिल किए है, वहीं 5वीं की परीक्षा में 19.80 %ने ए ग्रेड, 42.92% बी ग्रेड, 33.45% सी ग्रेड,9.06 % ग्रेड हासिल किए.
जिले के अभनपुर, आरंग, धरसींवा और तिल्दा मिलाकर कुल 41 हजार बच्चो ने 8 की परीक्षा में शामिल हुए थे.