Home मनोरंजन बॉलीवुड 70 के दशक की अभिनेत्री विद्या सिन्‍हा का निधन

70 के दशक की अभिनेत्री विद्या सिन्‍हा का निधन

450
विद्या सिन्‍

 मुंबई। हिंदी सिनेमा की अभिनेत्री 71 वर्षीया विद्या सिन्हा का निधन मुंबई के क्रिटिकेयर अस्पताल में हुआ। 11 अगस्त को सांस लेने तकलीफ के बाद उन्हें इस अस्पतताल में भर्ती कराया गया था जहां गंभीर हालत में उन्हें वेंलिटेलर पर रखा गया था। वह फेफड़े की समस्या से जूझ रही थीं। उन्‍होंने सत्‍तर के दशक में छोटी सी बात, रजनीगंधा और पति पत्‍नी और वोश् सहित कई फिल्मों में अभिनय किया था। इन दिनों में वह टीवी सीरियलों में अभिनय कर रही थीं। #बाॅलीवुड, #विद्या सिन्हा, #शोक की लहर, #हिंदी सिनेमा

1974 से शुरू हुआ था सफर
1974 में फिल्म राजा काका से बड़े पर्दे पर अपने सफर की शुरुआत करने वाली विद्या सिन्हा पिछले कुछ समय से छोटे पर्दे पर सक्रिय थीं। इन दिनों वह धारावाहिक कुल्फी कुमार बाजेवालाष् में दादी का किरदार निभा रही थीं। खराब स्वास्थ्य के चलते एक महीने से वह शो से दूर थीं।

25 फिल्‍मों में किया था काम
अभी तक करीब 25 फिल्मों में काम कर चुकी विद्या 2011 में आखिरी बार फिल्म बॉडीगार्ड में कैमियो के रोल में नजर आई थीं। छोटे पर्दे पर काव्यांजलि, कुबूल है और इश्क का रंग सफेद धारावाहिकों में भी उन्होंने काम किया था।

बासु चटर्जी ने दिया था मौका


 15 नवंबर 1947 को जन्मी विद्या के पिता राणा प्रताप सिंह फिल्म निर्माता थे। मॉडलिंग से उन्होंने अपना प्रोफेशनल करियर शुरू किया था। मिस बांबे प्रतियोगिता जीतने के बाद फिल्म निर्माता बासु चटर्जी की उनपर नजर पड़ी। फिल्म ष्राजा काकाष् उनकी शादी के बाद रिलीज हुई। बासु चटर्जी निर्देशित फिल्म ष्रजनीगंधाष् ने उन्हें शोहरत की बुलंदियों पर पहुंचाया। एजेंसी