Home क्राइम आशु भाई गुरूजी को पुलिस ने किया गिरफ्तार…महिला ने लगाया है दुष्कर्म...

आशु भाई गुरूजी को पुलिस ने किया गिरफ्तार…महिला ने लगाया है दुष्कर्म का आरोप

192
आशु भाई गुरूजी को पुलिस ने किया गिरफ्तार...महिला ने लगाया है दुष्कर्म का आरोप

नई दिल्ली। ज्योतिषाचार्य और हस्तरेखा विशेषज्ञ आशु भाई गुरुजी उर्फ आसिफ खान को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया। गाजियाबाद की एक महिला ने उस पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। हौजखास थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। आशु भाई का बेटा और उसका दोस्त भी आरोपी बनाए गए थे।

आशु भाई पर आरोप है कि वह रोहिणी स्थित आश्रम में बच्ची के सारे कपड़े उतारकर मालिश करता था। उसने नाबालिग बच्ची को गलत नीयत से छुआ। 2008 से 2013 तक यह सिलसिला चला। महिला के मुताबिक, 2013 में वह आशु भाई को दीवाली की शुभकामनाएं देने आश्रम गई। वहां नशीला पदार्थ पिलाकर उसका शोषण किया गया। गुरुजी ने धमकी दी कि किसी को बताने का अंजाम बुरा होगा। इस कारण वह चुप रही। पीड़िता का यह भी आरोप है कि 2016 में आशु भाई के बेटे समर और उसके बिल्डर दोस्त गौरव ने भी दुष्कर्म किया। महिला ने 6 सितंबर को हौजखास थाने में शिकायत दी थी। 8 सितंबर को केस दर्ज हुआ।


महिला ने अपनी बेटी के साथ छेड़छाड़ का भी दावा किया था। महिला ने शिकायत में कहा था कि वह आशु भाई गुरुजी को 2008 से जानती है। बेटी के पैर में दर्द के कारण वह उसे आशु भाई के पास ले जाती थी। तब बेटी छह साल की थी। क्राइम ब्रांच मामले की जांच कर रही है।