Home साइंस एंड टेक्नोलॉजी एजुकेशन/करियर सीजीपीएससी सिविल जज के 48 पदों के लिए मंगाए आवेदन, 12 दिसंबर...

सीजीपीएससी सिविल जज के 48 पदों के लिए मंगाए आवेदन, 12 दिसंबर से कर सकते हैं अप्लाई

176
सीजीपीएससी सिविल जज के 48 पदों के लिए मंगाए आवेदन, 12 दिसंबर से कर सकते हैं अप्लाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) ने राज्य सेवा परीक्षा-2022 के बाद अब सिविल जज भर्ती के लिए नई अधिसूचना जारी कर दी है। जारी विज्ञापन के अनुसार जजों के 48 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए आवेदन 12 दिसंबर से जमा होंगे। सिविल सेवा के पदों की तरह इस बार भी वर्गों में आरक्षण का फार्मूला तय नहीं किया गया है।

दरअसल, प्रदेश में आरक्षण पर फैसला नहीं होने की वजह से भर्ती परीक्षाओं के नतीजे रोकने के साथ ही इंजीनियरिंग, पॉलीटेक्निक, बीएड समेत अन्य कोर्स की काउंसिलिंग भी बंद है। इसके बावजूद सीजीपीएससी ने आवेदन मंगाए है। बता दें कि सिविल जज भर्ती के लिए पीएससी को कुछ महीने पहले ही प्रस्ताव मिला था। भर्ती की तैयारी की ही जा रही थी कि सितंबर में आरक्षण पर हाई कोर्ट का फैसला आ गया। इसके बाद से ही नए पदों पर भर्ती नहीं की जा रही थी। लेकिन अब सिविल सेवा के पदों के बाद जजों के लिए भर्ती निकाली गी है।

पिछले साल भी पीएससी से सिविल जज की भर्ती परीक्षा हुई थी। 2019 में सिविल जज के 39 और 2020 में 32 पद थे। जानकारों का कहना है कि पीएससी से अभी कुछ और भर्तियों के लिए भी सूचना जारी की जाएगी। इसमें एबीईओ के पद मुख्य है। इसमें 70 से ज्यादा पदों के लिए सूचना जारी होगी। शिक्षा विभाग को इसके लिए प्रस्ताव मिल गया है। आरक्षण से संबंधित श्रेणियों की जानकारी दी जाएगी या नहीं फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है।

तीन स्तर पर होगी परीक्षा

पीएससी की ओर से व्यवहार न्यायाधीश के 48 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 12 दिसंबर से शुरू होंगे। परीक्षा 26 फरवरी 2023 को होगी। सिविल जज भर्ती के लिए तीन स्तर पर परीक्षा होगी। पहला प्रारंभिक, दूसरा मुख्य परीक्षा और तीसरा वायवा। परीक्षा के पैटर्न और इससे संबंधित विस्तृत जानकारी भी पीएससी की वेबसाइट पर जारी कर दी गई है।