मोहसिन खान/सुनील अग्रवाल
रायगढ़. जिला मुख्यालय से करीब 18 किमी की दूरी पर स्थित पर्यटन स्थल रामझरना में पिकनिक मनाते हुए वन विकास निगम के वनकर्मियों पर आज मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि वन विकास निगम के मंडल प्रबंधक पृथ्वीराज सोलंकी व उनके स्टाप आज राम झरना पहुंचे थे। जहां खुले में खाना बनाया जा रहा था। तभी आग के धुंए से परेशान होकर वहां मौजूद मधुमक्ख्यिों ने उन पर हमला कर दिया। इससे मंडल प्रबंधक पृथ्वीराज सोलंकी और कुछ वनकर्मी घायल हो गए हैं। घटना के बाद घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।