Home बस्तर संभाग कांकेर भानुप्रतापपुरः भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम को गिरफ्तार करने पहुंची झारखंड पुलिस, जानिए...

भानुप्रतापपुरः भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम को गिरफ्तार करने पहुंची झारखंड पुलिस, जानिए पूरा मामला

105
भानुप्रतापपुरः भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम को गिरफ्तार करने पहुंची झारखंड पुलिस, जानिए पूरा मामला

कांकेर। भानुप्रतापपुर उपचुनाव से पहले नया मोड़ आया है। दरअसल, भारतीय जनता पार्टी के प्रत्‍याशी ब्रह्मानंद नेताम की गिरफ्तारी को लेकर झारखंड पुलिस कांकेर जिले में पहुंची है। इसे लेकर झारखंड पुलिस ने कांकेर पुलिस से संपर्क साधा है। मालूम हो कि भाजपा प्रत्‍याशी ब्रह्मानंद नेताम जमशेदपुर के टेल्‍को थाने में दुष्‍कर्म, देह व्‍यापार और पाक्‍सो एक्‍ट के तहत केस दर्ज है। इसके तहत ही कार्रवाई की जा रही है।

जानकारी के अनुसार भानुप्रतापपुर उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम के खिलाफ 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म पर झारखंड के जमशेदपुर जिला के टेल्को थाना में 15.06.2019 को अपराध कमांक 84/2019 के तहत धारा 366 ए, 376, 376(3), 376 डी बी 120 बी भादवि 4.6 पॉक्सो एक्ट एवं 4,5,6,7,9 अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज है।

इससे पहले इस मामले में कांग्रेस ने ब्रह्मानंद नेताम पर राज्य निर्वाचन आयोग से आपराधिक जानकारी छुपाने का आरोप लगाते हुए तत्काल नामांकन निरस्त करने की मांग की थी। यही नहीं झारखंड के मुख्यमंत्री से शिकायत कर गिरफ्तारी की मांग करने की बात कही गई थी।

गौरतलब है कि उपचुनाव में 14 नाम वापसी के के बाद अब भानुप्रतापपुर में कुल सात प्रत्याशी चुनावी मैदान में रह गए हैं.। इसमें कांग्रेस के सावित्री मंडावी, बीजेपी से ब्रह्मानंद नेताम, अंबेडकराइट पार्टी से शिवलाल पुडो, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से घनश्याम जुर्री, राष्ट्रीय जनसभा से डायमंड नेताम, निर्दलीय आदिवासी समाज से अकबर कोर्राम, दिनेश कुमार कल्लो के नाम शामिल हैं।