Home राज्य छत्तीसगढ़ भाजपा का रोड शो, रायपुर में हजारों कार्यकर्ताओं के साथ सड़क पर...

भाजपा का रोड शो, रायपुर में हजारों कार्यकर्ताओं के साथ सड़क पर उतरे नड्डा

102
भाजपा का रोड शो, रायपुर में हजारों कार्यकर्ताओं के साथ सड़क पर उतरे नड्डा

रायपुर। प्रदेश के कार्यकर्ताओं में जोश भरने आज भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा रायपुर पहुंचे। इस दौरान भाजपा का शक्ति प्रदर्शन यानी रोड शो चल रहा है। तेलीबांधा से यह रोड शो भाजपा कार्यालय यानी एकात्म परिसर तक निकलेगा। हजारों कार्यकर्ताओं के साथ नड्डा रोड शो कर रहे हैं। उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव भी हैं। इसके बाद नड्‌डा साइंस कॉलेज मैदान पहुंचेंगे और वहां बूथ अध्यक्ष, मंडल, जिला व प्रदेश पदाधिकारियों की सभा को संबोधित करेंगे।

इससे पहले एयरपोर्ट से बाइक रैली के साथ बीजेपी अध्यक्ष नड्‌डा तेलीबांधा पहुंचे और वहां पं.दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा को माल्यार्पण किया। एयरपोर्ट से ही हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उनके साथ हैं। हाथों में भाजपा का झंडा ले रखा था और नारेबाजी करते हुए नड्‌डा का स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं की भीड़ ने नारा लगाया देखो कौन आया शेर आया शेर आया।

एयरपोर्ट पर छत्तीसगढ़ की भाजपा प्रभारी डी पुरंदेश्चरी ने प्रदेश का राजकीय गमछा पहनाकर नड्‌डा का स्वागत किया। डॉ रमन सिंह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने भी नड्‌डा का स्वागत किया। एयरपोर्ट के बाहर बने मंच पर जाकर नड्‌डा ने कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकारा। जेपी नड्‌डा का स्वागत छत्तीसगढ़िया पारंपरिक अंदाज में किया जा रहा है। इसके लिए सरगुजा, जशपुर और बस्तर के आदिवासी कलाकारों के दल पहुंचे हैं। एयरपोर्ट के बाहर ये दल मस्ती में झूमते रहे और पारंपरिक गीतों के साथ थिरकते हुए नड्‌डा का स्वागत किया।