Home राज्य छत्तीसगढ़ सीएम हाउस में आज तीजा-पोरा पर्व का उत्सव, पारंपरिक अंदाज में सजा...

सीएम हाउस में आज तीजा-पोरा पर्व का उत्सव, पारंपरिक अंदाज में सजा परिसर

148
सीएम हाउस में आज तीजा-पोरा पर्व का उत्सव, पारंपरिक अंदाज में सजा परिसर,

रायपुर। सीएम हाउस में आज माताएं-बहनें तीजा-पोरा पर्व को बड़े उल्लास के साथ मनाएंगी। इसके लिए मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में तैयारियां पूरी हो गई है। ठेठ पारंपरिक अंदाज में मुख्यमंत्री निवास के प्रांगण को सजाया गया है। यहां का पूरा माहौल उत्सव के अनुरूप रंग-बिरंगा और हमारी छत्तीसगढ़िया संस्कृति की झलक दिखाता हुआ नजर आ रहा है। इस पर्व के लिए सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर बधाई दी।

जानकारी के अनुसार ढेर सारी नंदी बैल इस प्रांगण में जगह-जगह सजे नजर आ रहे हैं, जो समृद्धि और खुशहाली का एहसास दिला रहे हैं। सूपा और टोकनी पर रंगों की खूबसूरत कारीगरी के साथ इन्हें जगह-जगह बेहद निराले अंदाज में सजाया गया है। रंग-बिरंगे तोरण और पारंपरिक कलाकारी, उत्सव की थीम के अनुरूप यहां की खूबसूरती को बढ़ाएगी।

बाजारों में रौनक है और तिजहारिन माता-बहनें, किसान भाई और आम जन इस त्यौहार को पूरे उत्साह के साथ मनाने हेतु तैयारियों में जुटे हुए हैं। तीजा-पोरा पर्व के अवसर पर पिछले वर्षाे की तरह इस वर्ष भी मुख्यमंत्री निवास में भव्य उत्सव का आयोजन किया जाएगा।