Home राज्य छत्तीसगढ़ CG BREAKING : कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी के काफिले पर नक्सली हमला

CG BREAKING : कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी के काफिले पर नक्सली हमला

46

बीजापुर। कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी के काफिले पर नक्सलियों ने हमला किया है। बताया जा रहा है कि, जिस वाहन में जिला पंचायत सदस्य पार्वती कश्यप बैठीं थीं, उस वाहन पर गोलियां लगी हैं। सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं। मामला गंगालूर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, विधायक विक्रम मंडावी, जिला पंचायत सदस्य समेत कांग्रेसी नेता गंगालूर गए हुए थे। यहां मंगलवार को साप्ताहिक हाट बाजार में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया था। लौटते वक्त पदेड़ा गांव के नजदीक नक्सलियों ने चलते वाहनों पर फायरिंग की। गनीमत रही कि सभी वाहन वहां से सुरक्षित निकल गए हैं। इस काफिले में करीब 10 से 15 गाड़ियां थी।