Home देश मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ओडिशा के मुख्यमंत्री से दूरभाष पर की चर्चा,...

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ओडिशा के मुख्यमंत्री से दूरभाष पर की चर्चा, ट्रेन हादसे में हर संभव मदद का दिया आश्वासन

48
राजीय गांधी की जयंती पर प्रदेश के किसानों के खाते में पहुंची 1745 करोड़ रुपए की दूसरी किश्त

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज सवेरे ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से दूरभाष पर चर्चा की। उन्होंने ओडिशा के बालासोर जिले में हुए ट्रेन हादसे पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए, अपनी संवेदना प्रकट की।

भूपेश बघेल ने नवीन पटनायक से कहा कि छत्तीसगढ़ की ओर से ओडिशा को हर संभव मदद की जायेगी। बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के लोग हताहतों के परिजनों के दुख में साथ खड़े हैं, घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं।