Home राज्य उत्तरप्रदेश जांजगीर की सभा में कांग्रेस पर जमकर बरसे योगी, कहा कांग्रेस सरकार...

जांजगीर की सभा में कांग्रेस पर जमकर बरसे योगी, कहा कांग्रेस सरकार में नक्सल घटनाओं में हुई वृद्धि

390
जांजगीर की सभा में कांग्रेस पर जमकर बरसे योगी, कहा कांग्रेस सरकार में नक्सल घटनाओं में हुई वृद्धि

जांजगीर . उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 अप्रैल की दोपहर जांजगीर-चांपा संसदीय क्षेत्र के जिला मुख्यालय जांजगीर के कचहरी चौक में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज पूरे भारत देश का मान सम्मान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित हुआ है . आज विश्व के सारे देश मोदी जी का लोहा मानते हैं.

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ प्रदेश में कांग्रेस की सरकार ने अराजकता की स्थिति निर्मित की है आज प्रदेश में नक्सली घटनाओं में वृद्धि हुई है. कांग्रेस की सरकार ने अपनी घोषणाओं के अनुरूप ना तो किसानों का कर्ज माफ किया और ना ही बिजली बिल हाफ किया.

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज केंद्र की 100 से अधिक जनकल्याणकारी योजनाएं हैं जो कि आज अंत्योदय के सपने को साकार करते हुए लोगों के बीच लोकप्रिय हो चली है इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने कहा कि आज कांग्रेस के 55 वर्षों का शासन काल मोदी जी के 55 महीनों के शासन के मुकाबले में कहीं नहीं है. नरेंद्र मोदी ने 55 महीनों के कार्यकाल में ही पूरे देश के विकास के लिए कार्य किया है.

उल्लेखित हो कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आज 12 अप्रैल को जांजगीर-चांपा आगमन के दौरान जांजगीर चांपा की ऑठो विधानसभाओं के पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया.

भगवान राम और कृष्ण है ही नहीं तो कांग्रेस के नेता मंदिर जाकर क्या करते हैं – योगी

कार्यक्रम को सांसद कमला पाटले एवं सांसद प्रत्याशी गुहाराम अजगळे ने भी संबोधित करते हुए आने वाले 23 अप्रैल के लोकसभा के चुनाव में नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने हेतु कमल छाप पर बटन दबाने का आग्रह किया, कार्यक्रम के दौरान अन्य पार्टी पदाधिकारियों एवं नेताओं ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया .

योगी आदित्यनाथ के जांजगीर आगमन के दौरान हजारों की संख्या में लोग उनके सभा को सुनने उमड़ पड़े. कचहरी चौक में आयोजित जनसभा में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज कांग्रेस के नेता मंदिरो में घूमते हैं तथा उनके अनुसार जब देश में भगवान राम और कृष्ण है ही नहीं तो कांग्रेस के नेता मंदिर जाकर क्या करते हैं कार्यक्रम में काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे.