रायपुर। भानुप्रतापपुर सीट से कांग्रेस विधायक मनोज सिंह मंडावी छत्तीसगढ़ विधानसभा का उपाध्यक्ष बनाए जाने का रास्ता साफ हो गया है। विधानसभा उपाध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया सोमवार को होगी। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ.चरणदास महंत ने शुक्रवार को सदन में विधानसभा उपाध्यक्ष के निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा कर दी है।
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस विधायक मनोज मंडावी के नाम पर विपक्षी दलों ने भी अपनी सहमति दे दी है। सदन में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ विधायक दल के नेता धर्मजीत सिंह और विधायक प्रमोद शर्मा उपाध्यक्ष पद चुनाव के दौरान उनके प्रस्तावक और समर्थक बनेंगे।
11 महीने से खाली है छत्तीसगढ़ विधानसभा उपाध्यक्ष का पद
उल्लेखनीय है कि विधानसभा उपाध्यक्ष का पद 11 महीने से खाली है। इस पद के दावेदारों में सत्यनारायण शर्मा, धनेंद्र साहू, रामपुकार सिंह और खेलसाय सिंह समेत कुछ और नामों की चर्चा थी। सूत्रों के अनुसार पार्टी संगठन ने मंडावी के नाम पर सहमति दे दी है।
सत्ता और संगठन में बढ़ा बस्तर का प्रतिनिधित्व
जानकारी के अभी बस्तर संभाग की सभी 12 सीटों पर कांग्रेस का कब्जा है। पार्टी ने वहां से कवासी लखमा को मंत्री बनाया है, जबकि कोंडागांव वियक मोहन मरकाम पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हैं। माना जा रहा है कि मोहन मंडावी के अनुभव का लाभ सदन को मिलेगा। उनके नाम पर कोई आपत्ति नहीं होने से ही सभी दलों की सर्वसम्मति चुनाव के लिए बन गई।