Home देश 48 साल की उम्र में कांग्रेस सांसद का निधन, अस्पताल में ली...

48 साल की उम्र में कांग्रेस सांसद का निधन, अस्पताल में ली अंतिम सांसे

62

महाराष्ट्र। चंद्रपुर जिले से कांग्रेस के सांसद सुरेश उर्फ बालू धानोरकर का निधन हो गया है। 48 साल के धानोरकर का बीते तीन दिनों से दिल्ली के मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा था। किडनी की बीमारी के लिए उनका उनका पहले नागपुर में इलाज चल रहा था। हालांकि, दो दिन पहले उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें एयर एंबुलेंस से दिल्ली रेफर कर दिया गया था। धानोरकर बीते दो दिनों से वेंटिलेटर पर थे।

बीती रात 12 बजे के आसपास उनका निधन हो गया। उनके परिवार में विधायक पत्नी प्रतिभा और दो बच्चे हैं। धानोरकर के पार्थिव शरीर को दिल्ली से नागपुर होते हुए दोपहर तकरीबन 1.30 बजे उनके आवास वरोरा लाया जायेगा। मंगलवार यानी 30 मई दोपहर 2 बजे से 31 मई की सुबह 10 बजे तक उनके निवास वरोरा में दर्शन के लिए रखा जायेगा। 31 मई को सुबह 11 बजे वाणी-वरोरा बाईपास मार्ग स्थित मोक्षधाम में अंतिम संस्कार होगा।