Home राज्य छत्तीसगढ़ अग्निपथ के विरोध में कल कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों...

अग्निपथ के विरोध में कल कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में विधायक करेंगे प्रदर्शन

47
अग्निपथ के विरोध में कल कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में विधायक करेंगे प्रदर्शन

रायपुर। अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेस लगातार विरोध-प्रदर्शन कर रही है। इसी क्रम में अब छत्तीगसढ़ में भी कांग्रेस ने कल यानी 27 जून को सभी विधानसभा क्षेत्रों में सत्याग्रह की घोषणा की है। कांग्रेस यह विरोध प्रदर्शन सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक करेगी। इस दौरान सीएम भूपेश बघेल खुद पाटन में मौजूद रहेंगे।

कांग्रेस ने सभी विधायकों को उनके क्षेत्र में सत्याग्रह का नेतृत्व सौंपा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खुद अपने गृह क्षेत्र पाटन में अग्निपथ विरोधी प्रदर्शन का नेतृत्व करने वाले हैं। प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम कोण्डागांव विधानसभा में जाएंगे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत भी सक्ती के सत्याग्रह में शामिल होंगे। वहीं भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र में छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष मनोज मंडावी सत्याग्रह करेंगे। जिन क्षेत्रों में कांग्रेस के विधायक नहीं हैं, वहां सांसद, च्ब्ब् पदाधिकारियों, जिला कांग्रेस के अध्यक्ष और पूर्व विधायकों को नेतृत्व सौंपा गया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने अग्निपथ योजना के बहिष्कार का आह्वान किया है। मरकाम ने कहा, गांधी के असहयोग आंदोलन के माध्यम से हम अहिंसक तरीके से अपनी बात को इस तानाशाही सरकार के सामने रख सकते हैं। देश भर के युवाओं से मेरी अपील है कि आप सभी अहिंसक तरीके से युवाओं के बीच यह संदेश फैलाएं कि कोई भी युवा अग्निपथ-स्कीम में आवेदन न करें।

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और रायपुर पश्चिम क्षेत्र से विधायक विकास उपाध्याय इसका नेतृत्व कर रहे हैं। उपाध्याय ने बताया कि कांग्रेस पार्टी का भारत के युवाओं को पूरा समर्थन है। छत्तीसगढ़ के 90 विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक अग्निपथ योजना के विरोध में सत्याग्रह होना है। रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में यह प्रदर्शन आमानाका स्थित पं. रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी के मुख्य द्वार पर होगा। इस दौरान संुदरकांड पाठ का आयोजन भी रखा गया है।