Home बिलासपुर संभाग कोरबा कोरोना के हॉटस्पॉट कटघोरा में 3 नए मरीज मिलने के बाद सख्ती...

कोरोना के हॉटस्पॉट कटघोरा में 3 नए मरीज मिलने के बाद सख्ती बढ़ी, कोरबा में साप्ताहिक बाजार बंद

186
हॉटस्पॉट कटघोरा

कोरबा। छत्तीसगढ़ के हॉटस्पॉट कटघोरा से गुरुवार देर रात कोरोना के तीन पॉजिटिव मरीज मिले हैं। एम्स की लैब में जांच के बाद तीन नए पीड़ितों का पता चलने के बाद प्रदेश में मरीजों की संख्या 36 हो गई है। इसमें सबसे ज्यादा 27 अकेले कटघोरा के हैं। वहीं जिला प्रशासन ने बाजार में भीड़ को देखते हुए सारे साप्ताहिक बाजार बंद कर दिए हैं।

इससे पहले गुरुवार दोपहर ही 6 लोगों को स्वस्थ होने के बाद एम्स से छुट्‌टी दे दी गई। डिस्चार्ज होने वालों में चार पुरुष व दो महिलाएं हैं। सभी को 14 दिनों के लिए क्वारेंटाइन पर भेज दिया गया है। पिछले 24 घंटे में 10 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। अब एम्स में कुल 13 मरीजों का इलाज चलेगा।

देर रात पॉजिटिव मिले तीनों मरीजों को शुक्रवार की सुबह एम्स लाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों के अनुसार तीनों मरीज होम क्वारेंटाइन में रखे गए थे। चार दिन पहले उनके स्वाब का सैंपल जांच के लिए एम्स लाया गया था। पीड़ितों में दो महिलाएं और एक पुरुष हैं। सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर उम्मीद जताई है कि बाकी बचे हुए मरीज भी स्वस्थ होकर जल्द घर लौटेंगे।