Home दुर्ग संभाग कवर्धा कवर्धा में मुठभेड़ के दौरान 12 लाख का इनामी नक्सली ढेर, जानिए...

कवर्धा में मुठभेड़ के दौरान 12 लाख का इनामी नक्सली ढेर, जानिए पूरा मामला

52
कवर्धा में मुठभेड़ के दौरान 12 लाख का इनामी नक्सली ढेर, जानिए पूरा मामला

कवर्धा। जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें 12 लाख का इनामी नक्सली मारा गया। मृतक नक्सली का नाम रूपेश उर्फ हुगा और उम्र 25 साल है। वह छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले का सुकमा का रहने वाला था। उस पर मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से 12 लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया था। उसके पास से एक रायफल बरामद हुई है।

जानकारी के अनुसार रेंगाखार थाने से 40 किमी दूरी पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। बालाघाट पुलिस व हाक फोर्स ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। मलाजखंड थाना के ग्राम हर्रा टोला के जंगल में हुई मुठभेड़ में पुलिस ने 12 लाख के इनामी नक्सली को मार गिराया। मृतक नक्सली कान्हा भोरमदेव डिवीजन के सक्रिय नक्सली कबीर उर्फ सुरेंद्र का सुरक्षा गार्ड था।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डाबर ने बताया कि यह मुठभेड़ बालाघाट जिले के मलाजखंड थाना के अंतर्गत ग्राम हराटोला के जंगल में हुई। जंगल में हॉकफोर्स और पुलिस पार्टी रविवार को सर्चिंग कर रही थी। इस दौरान लगभग 20 नक्सलियों के समूह ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक नक्सली को मार गिराया। अन्य नक्सलियों के घायल होने का अनुमान है। एनकाउंटर में मारे गए नक्सली का नाम रूपेश है। मौके पर पुलिस फोर्स की सर्चिंग बढ़ा दी गई है।