बॉलीवुड ही नहीं टीवी पर भी शो के रीमिक्स बनने शुरू हो गए हैं। 90 के दशक में आने वाले कई सुपरहिट शोज आज भी लोगों की डिस्कशन लिस्ट में शामिल होते हैं। डेली सोप में एक नया बदलवा लाने का काम एकता कपूर ने ही किया था। और एक बार फिर एकता अपने पुराने सीरियलों के साथ वापसी कर रही हैं।
बीते दिनों ‘कसौटी जिंदगी की 2’ का ऐलान करने के बाद एकता कपूर एक और सीरियल का रीमिक्स बनाने जा रही हैं। छोटे पर्दे का चहेता शो ‘कहानी घर-घर की’ भी अब दोबारा पर्दे पर लौटने वाला है। एकता कपूर ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस शो की शुरुआत साक्षी तंवर के साथ हुई थी, तो घर घर की पहचान बन गई थीं। एक बार फिर साक्षी तंवर को इस शो में लाया जा रहा है। लेकिन इस बार साक्षी मुख्य रोल में नहीं बल्कि नैरेटर के रोल में नजर आएंगी।
बता दें कि एक एंटरटेनमेंट न्यूज पोर्टल के मुताबिक इस शो में साक्षी तंवर नैरेटर (कहानी सुनने वाले) की भूमिका में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा इस शो में अग्रवाल परिवार की कहानी को और आगे बढ़ाया जाएगा। शो के कुछ एपिसोड की भूमिका बांधने के लिए साक्षी तंवर को शो में लिया जा रहा है। हालांकि, अभी तक मेकर्स ये फैसला नहीं ले पाए हैं कि इसे टीवी पर एयर किया जाए या फिर एकता कपूर के डिजीटल प्लेटफॉर्म पर।’ खैर ये तो डिसाइड होता रहेगा, लेकिन दर्शकों के लिए अच्छी बात ये है कि वो ये सीरियल एक बार फिर से देख सकेंगे।
बता दें कि इन दिनों एकता कपूर का सीरियल ‘नागिन 3’ टीवी की दुनिया में तहलका मचाए हुए हैं। टीआरपी में टॉप पर रहने के बाद एकता कपूर को शायद अपने पुराने हिट शोज को फिर से रीक्रिएट करने का ऑप्शन पसंद आ गया है। इससे पहले उनके नागिन सीरिज के दोनों की शो सुपरहिट रहे थे। वहीं, एकता का दूसरा शो ‘दिल ही तो है’ भी दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।