Home क्राइम बेटी से 6 तक रेप कर रहा था पिता, कहा- ये सब...

बेटी से 6 तक रेप कर रहा था पिता, कहा- ये सब नॉर्मल है

198
बेटी से 6 तक रेप कर रहा था पिता, कहा- ये सब नॉर्मल है

गुरूग्राम पुलिस ने एक 37 साल के पिता को उसकी बेटी से बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुताबिक पिता अपनी बेटी से पिछले 6 महीन से बलात्कार कर रहा था और उसका ब्रेन वॉश कर रहा था कि बाप-बेटी के बीच बनने वाला ये रिश्ते सामान्य बात है, उसे घबराने की जरूरत नहीं है। पुलिस ने सौतेली मां की शिकायत पर शुक्रवार को मानेसर महिला थाने में पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि लड़की ने इस बारे में पहले अपनी मां को बताया था लेकिन उन्होंने उसकी बात पर यकीन नहीं किया। शुक्रवार शाम उसने फैसला किया कि वो जल्दी घर जाकर देखेगी कि क्या वाकई उसका पति ऐसा करता है। और जब वो जल्दी घर पहुंची तो उसने देखा कि पति अपनी 13 साल की बेटी के साथ बलात्कार कर रहा है। उसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।

पुलिस इंस्पेक्टर पूनम सिंह ने बताया कि घटना के बारे में पता चलते ही आदमी को गिरफ्तार कर लिया गया। लेकिन उसे ऐसा करने पर कोई अफसोस नहीं है। पूछताछ के दौरान उसने पुलिस के साथ भी बहुत सामान्य व्यवहार किया। उसने इस बात को कुबूल किया है कि वो पिछले 6 महीने से अपनी 13 साल की बेटी से रेप कर रहा था और उसे धमका रहा था कि वो इस बारे में किसी से कुछ ना कहे। मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। बच्ची का मेडिकल कराकर बयान दर्ज कराए जा रहे हैं।

बता दें कि पटौदी के वार्ड-15 की रहने वाली सौतेली मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बिहार की रहने वाली है। पिछले कुछ महीनों से पटौदी में किराये पर रहती है। पति एक निजी कंपनी में मजदूरी करता है। पति की पहले भी शादी हुई थी। उससे 13 साल की बेटी और नौ साल का बेटा है। पहली पत्नी बिहार में ही रहती है जबकि दोनों बच्चे उनके साथ पटौदी में रहते हैं।