Home बड़ी ख़बर केंद्र सरकार के चार साल, मोदी का ट्वीट- साफ नियत सही विकास…देश...

केंद्र सरकार के चार साल, मोदी का ट्वीट- साफ नियत सही विकास…देश का बढ़ता जाता विश्वास…

205
केंद्र सरकार के चार साल, मोदी का ट्वीट- साफ नियत सही विकास...देश का बढ़ता जाता विश्वास...
file photo

मोदी सरकार के आज चार साल पूरे हो गए हैं। पीएम मोदी ने ट्वीट कर सरकार के चार वर्षों का एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में सरकार की उपलब्धियों को दर्शाया गया है।

नई दिल्ली। केंद्र सरकार के आज चार साल पूरा कर रहा है। इन चार वर्षों के दौरान हासिल हुईं उपलब्धियों को लेकर सरकार ने अपने स्तर पर तैयारियां भी शुरु कर दी हैं। प्रधानमंत्री आज ओडि़शा के कटक में एक रैली को भी संबोधित कर सरकार के कार्यों का ब्यौरा जनता के सामने रखेंगे। सरकार के चार वर्ष पूरा होने पर शनिवार को सबसे पहले पीएम मोदी ट्वीट कर कहा कि लोगों का स्नेह ही सरकार की ताकत है।

अपने पहले ट्वीट में पीएम मोदी ने लिखा, 2014 में आज ही के दिन भारत के बदलाव को लेकर हमारी यात्रा शुरू हुई थी। पिछले चार वर्षों के दौरान विकास एक जीवंत जन आंदोलन बन गया है, जिसमें भारत का प्रत्येक नागरिक शामिल है। 125 करोड़ भारतीय भारत को नई ऊंचाईयों पर ले जा रहे हैं!

अपने अगले ट्वीट में उन्होंने लिखा, हमारी सरकार के प्रति अविश्वसनीय विश्वास के लिए मैं अपने नागरिकों को सलाम करता हूं।। यह समर्थन और प्यार पूरी सरकार के लिए प्रेरणा और ताकत का सबसे बड़ा स्रोत है। हम उसी शक्ति और समर्पण के साथ भारत के लोगों की सेवा करना जारी रखेंगे।

वहीं अपने अगले ट्वीट में साफ नियत सही विकास के हैशटैग के साथ उन्होंने लिखा, हमारे लिए, भारत पहले है। नेक इरादे और पूर्ण अखंडता के साथ, हमने भविष्य और लोगों के अनुकूल निर्णय ले लिए हैं जो एक नए भारत की नींव रख रहे हैं। मोदी ने ट्वीट के जरिए देश का बढ़ता जाता विश्वास… साफ़ नीयत, सही विकास कैप्शन के साथ एक वीडियो भी पोस्ट किया है जिसमें सरकार की चार साल की उपबल्धियों को दर्शाया गया है।

आज कटक में जनसभा को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

केंद्र सरकार के चार साल पूरा होने के अवसर पर पीएम मोदी आज ओडिशा के कटक पहुंच रहे हैं। यहां पीएम मोदी एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम को लेकर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह है। मीडिया रिपोट्र्स की मानें तो इस रैली में लाखों लोगों का जमावड़ा होगा।

इस रैली के जरिये मोदी अपने चार साल के कार्यकाल का ब्यौरा जनता के सामने रखेंगे। पीएम के दौरे को लेकर विपक्षी दलों में भी हलचल है। पीएम की रैली में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। शुक्रवार को एसपीजी टीम ने रैली स्थल के आस-पास पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।