Home राज्य छत्तीसगढ़ गणतंत्र दिवस पर एसपी अभिषेक समेत 7 अफसरों को वीरता पदक, 10...

गणतंत्र दिवस पर एसपी अभिषेक समेत 7 अफसरों को वीरता पदक, 10 अफसरों को मिलेगा मेडल

71
गणतंत्र दिवस पर एसपी अभिषेक समेत 7 अफसरों को वीरता पदक, 10 अफसरों को मिलेगा मेडल

रायपुर। 26 जनवरी को प्रदेश के पुलिस अफसरों को सम्मानित किया जाएगा। पुलिस मेडल फॉर गैलंट्री अवॉर्ड और प्रेसिडेंट पुलिस अवॉर्ड के लिए नामों की चयन सूची जारी कर दी गई है। वहीं इस बार पुलिस मेडल फॉर मेरीटोरियस सर्विस के लिए 10 पुलिसकर्मी चुने गए हैं। इससे पहले पुलिस मेडल्स के लिए नामों का ऐलान हो गया है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से जारी मेडल लिस्ट में पुलिस मेडल फॉर गैलंट्री अवॉर्ड के लिए इस बार दुर्ग जिले के एसपी अभिषेक पल्लव सहित छत्तीसगढ़ से 7 पुलिस कर्मियों का चयन किया गया है। इसके अलावा प्रेसिडेंट पुलिस मेडल के लिए एडीजी नक्सल ऑपरेशन विवेकानंद सिन्हा और पुलिस मेडल फॉर मेरीटोरियस सर्विस के लिए 10 पुलिसकर्मियों का चयन किया गया है।

छत्तीसगढ़ के जिन 7 पुलिस अफसरों को वीरता के लिए पदक दिया जाना है। उसमें दुर्ग के मौजूदा एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव शामिल हैं। अभिषेक पल्लव ने नक्सल क्षेत्र दंतेवाड़ा में एसपी रहते नक्सलियों के खिलाफ कई ऑपरेशन चलाए थे। इसके अलावा सब इंस्पेक्टर अश्विनी सिन्हा, यशवंत साहू, उसुरू राम कोर्राम, एपीसी दिवंगत कृष्ण पाल सिंह कुशवाहा और इंस्पेक्टर वैभव मिश्रा को पुलिस मेडल फॉर गैलंट्री अवॉर्ड से नवाजा जाएगा। वर्तमान में वैभव मिश्रा रायपुर पुलिस लाइन में आरआई के पद पर पदस्थ हैं।

वहीं, प्रेसिडेंट पुलिस मेडल के लिए एडीजी नक्सल ऑपरेशन विवेकानंद सिन्हा का चयन किया गया है। इसके साथ ही मेरीटोरियस सर्विस ऑफ पुलिस मेडल के लिए जिन पुलिसकर्मियों का चयन किया गया है। इसमें रायपुर आईजी अजय कुमार यादव, बिलासपुर आईजी बद्रीनारायण मीणा, आईपीएस झाडूराम ठाकुर, ईओडब्ल्यू एसपी पंकज चंद्रा, एडिशनल एसपी आनंद कुमार साहू, इंस्पेक्टर कमलेश्वर सिंह, कंपनी कमांडर अरुण सिंह, प्लाटून कमांडर संजय कुमार दुबे, प्लाटून कमांडर हरिहर प्रसाद और हेड कांस्टेबल बलवीर सिंह शामिल है।