Home मनोरंजन बॉलीवुड अनु कपूर का देसी डांस देखकर झूमे हिमेश रेशमिया

अनु कपूर का देसी डांस देखकर झूमे हिमेश रेशमिया

377
अनु कपूर

मुंबई। सोनी टीवी के सुपरहिट शो सुपरस्टार सि‍ंगर में इस वीकेंड गोल्डन एरा की शाम सजी। इस मौके पर शो में बतौर गेस्ट दिग्गज कलाकार अनु कपूर शामिल हुए। उनके पहुंचने से पूरे शो में जैसे एक नया जोश आ गया। शो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है. वीडियो में अनु कपूर देसी डांस करते नजर आ रहे हैं।

दरअसल, अनु कपूर ने बतौर गेस्ट जब शो में एंट्री की तो उनसे शो के एंकर जय भानुशाली ने कहा कि अनु जी आप बहुत ही शानदार डांस करते हैं। इस बारे में हमने सुना है लेकिन देखा नहीं। इसके बाद अनु कपूर ने अपने अंदाज में गाते हुए खास परफॉर्मेंस दी। शो में अनु कपूर ने गजब का माहौल बना दिया।ये देखकर हिमेश रेशमिया खुद को रोक नहीं सके, वो अपनी कुर्सी से उठकर अनु कपूर को चीयर करते हुए उनके अंदाज में डांस करते नजर आए। एजेंसी