Home राज्य छत्तीसगढ़ जनकपुर में तेंदुए ने चरवाहों के सामने से खींच ले गया बकरा-बकरी,...

जनकपुर में तेंदुए ने चरवाहों के सामने से खींच ले गया बकरा-बकरी, अलर्ट जारी

47
जनकपुर में तेंदुए ने चरवाहों के सामने से खींच ले गया बकरा-बकरी, अलर्ट जारी

मनेंद्रगढ़। मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला तेंदुए के आतंक से भयभीत है। इस दहशत के चलते लोग घर से निकला भी नहीं चाहते हैं। इस बीच, अब तेंदुए ने एक बकरा और बकरी का शिकार किया है। तेंदुए ने दोनों जानवरों को चरवाहों के सामने से ही खींच कर ले गया। इसके बाद से ग्रामीणों ने दहशत है। वहीं वन विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए ग्रामीणों को जंगल की ओर जाने से मना किया है।

जानकारी के मुताबिक चरवाहे अपने मवेशियों को मनेंद्रगढ़ वन मंडल के जनकपुर क्षेत्र में गए थे। वहां ग्राम बरछा और मेहदौली के लगे जंगल में पशुओं को चरा रहे थे, तभी तेंदुए ने हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि जिस समय तेंदुए ने जानवरों पर हमला किया, तब चरवाहे महज 10 मीटर की दूरी पर थे। तेंदुआ बकरे-बकरी को खींच कर ले गया और मार दिया।

गौरतलब है कि वन विभाग की टीम ने चार दिन पहले एक मादा तेंदुआ को पकड़ा था। मादा तेंदुआ मुर्गा खाने के चक्कर में पिंजरे में घुसी और कैद हो गई। सात दिनों से टीम ने तेंदुए को पकड़ने की कोशिश में लगी थी। इससे पहले तेंदुआ तीन लोगों को मार चुका था। हालांकि पकड़ा गया तेंदुआ ही आदमखोर है, यह स्पष्ट नहीं हो सका। टीम को नर तेंदुए और उसके शावक की भी तलाश है। इसके साथ ही पूरे इलाके में अलर्ट जारी कर दिया गया है।