भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार क्रिकेटरों में शुमार अजिंक्य रहाणे आज अपना 30वां जन्मदिन मना रहे हैं। रहाणे का जन्म 6 जून 1988 को महाराष्ट्र में हुआ था। रहाणे इंडियन प्रीमियर लीग में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हैं, जबकि भारतीय टेस्ट टीम के उप-कप्तान भी हैं। रहाणे के नाम वैसे तो क्रिकेट के तमाम रिकॉड्र्स हैं, लेकिन एक ऐसा रिकॉर्ड है, जिसके लिए उनके और सचिन तेंदुलकर के बीच चूहे-बिल्ली की दौड़ देखने को मिली है।
1- लिस्ट ए मैचों में एक भारतीय बल्लेबाज के सबसे ज्यादा रनों का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है, जिन्होंने 2014 में श्रीलंका के खिलाफ 264 रन बनाए थे। इस रिकॉर्ड के लिए एक समय तेंदुलकर और रहाणे में चूहे-बिल्ली की दौड़ सी चल रही थी। 2008 तक ये रिकॉर्ड तेंदुलकर के नाम था, जिन्होंने 1999 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 186 रन बनाए थे। 2008 विजय ट्रॉफी में रहाणे ने मुंबई की ओर से 187 रनों की पारी खेल तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया था। 24 फरवरी 2010 को तेंदुलकर ने ग्वालियर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ डबल सेंचुरी जड़कर एक बार फिर रहाणे को पीछे छोड़ दिया था।
2- रहाणे का फस्र्ट क्लास डेब्यू भारत नहीं बल्कि पाकिस्तान में हुआ था। सितंबर 2007 में उन्होंने मुंबई की ओर से कराची अरबन के खिलाफ फस्र्ट क्लास डेब्यू किया था। ये मैच कराची में खेला गया था। मोहम्मद निसार ट्रॉफी में भारत और पाकिस्तान की डोमेस्टिक फस्र्ट क्लास चैंपियन टीमें आपस में भिड़ी थीं।
3- रहाणे के नाम एक और यूनिक रिकॉर्ड है, और वो है एक ओवर में लगातार चार चौके का। 2012 आईपीएल में उन्होंने राजस्थान रॉयल्स की ओर से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर के खिलाफ ये कारनामा किया था। रहाणे ने तब नॉटआउट 103 रनों की पारी खेली थी।
4- 2015 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रहाणे ने दिल्ली टेस्ट में दोनों पारियों में सेंचुरी ठोकी थी। ऐसा करने वाले वो भारत के पांचवें बल्लेबाज बने थे। पहली पारी में उन्होंने 127 और दूसरी पारी में नॉटआउट 100 रन बनाए थे।
5- 2015 में श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट में रहाणे ने आठ कैच लपके थे। इस तरह से वो एक टेस्ट में सबसे ज्यादा कैच लपकने वाले (नॉन विकेट-कीपर) खिलाड़ी बने थे। रहाणे ने पहली पारी में तीन और दूसरी पारी में पांच कैच लपके थे। इसके अलावा रहाणे कराटे में ब्लैकबेल्ट भी हैं।