बीजापुर। जिले में नक्सलियों को आतंक बढ़ता ही जा रहा है। जानकारी के अनुसार आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आकर एक जवान शहीद हो गया। जवान अपने साथियों के साथ एरिया डोमिनेशन के लिए निकले थे। बुधवार देर शाम लौटने के दौरान नक्सलियों के बिछाई आईईडी की चपेट में आ गए। घटना पामेड़ थाना क्षेत्र में हुई है। आज पूरे इलाके में सर्चिंग तेज कर दी गई है।
जानकारी के मुताबिक, धर्मारम कैंप से बुधवार को सीआरपीएफ जवानों की एक टुकड़ी सर्चिंग के लिए निकली थी। एरिया डोमिनेशन के बाद देर शाम करीब 6.30 बजे के जवान कैंप लौट रहे थे। अभी वे चिंतवागु नदी के पास पहुंचे थे कि नक्सलियों के प्लांट किए प्म्क् की चपेट में आ गए।
विस्फोट में जवान सतपाल सिंह शहीद हुए हैं। वह हरियाणा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घटना की पुष्टि एसपी आन्जेय वार्ष्णेय ने की है। फिलहाल अन्य जवानों को चेकअप के लिए कैंप के अस्पताल ले जाया गया है।