Home राज्य छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने विधानसभा में पेश किया रमन सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव,...

कांग्रेस ने विधानसभा में पेश किया रमन सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा शुरु

238
कांग्रेस ने विधानसभा में पेश किया रमन सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा शुरु

रायपुर. कांग्रेस विधायक दल ने राज्य की रमन सरकार के खिलाफ राज्य विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव पेश किया है। सदन में नेता प्रतिपक्ष टीएस सिह्देव ने अविश्वास प्रस्ताव पेश करते हुए कहा कि- यह सदन मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह और उनके मंत्रिमंडल के विरुद्ध अविश्वास व्यक्त करती है।

अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की शुरुआत कांग्रेस की ओर से वरिष्ठ विधायक धनेन्द्र साहू ने की। उन्होंने कहा कि राज्य की मौजूदा सरकार के कुशासन से प्रदेश की जनता त्रस्त है। राज्य का बजट 8 हजार करोड़ से बढ़कर 90 हज़ार करोड़ हो गया लेकिन प्रदेश की जनता पूरी तरह से बदहाल और परेशान है। उन्होंने कहा कि यह सरकार भ्रष्टाचार मे आकंठ डूबी हुई है। राज्य के प्राकृतिक संसाधनों का अंधाधुंध दोहन हो रहा है। योजनाओं का लाभ जनता तक नहीं पहुंच रहा है। सत्ता का दुरुपयोग हद तक हो रहा है। राज्य का कोई वर्ग सुरक्षित नही है। महिलाओं की इज्जत लूटी जा रही है।