उड़ीसा में एक व्यक्ति अपनी ही पत्नी को जुए में हार गया। इसके बाद उसने जीतने वाले को अपनी पत्नी को हवाले कर दिया और फिर जीतने वाले ने उसकी पत्नी के साथ घिनौना काम किया।
उड़ीसा। आज भी सामाज में ऐसे कई लोग हैं जो पत्नी को अपनी उपभोग की वस्तु समझते हैं उन्हें लगता है पत्नी है तो उसके साथ कुछ भी कर सकते हैं। हाल ही में बालासोर में बेहद ही शर्मनाक मामला सामने आया है जहां एक कलयुगी पति ने अपनी पत्नी को जुएं में दांव पर लगाकर हार गया। इसके बाद उसने अपनी पत्नी को सामने को वाले व्यक्ति के हवाले कर दिया। इतना ही हारने वाले अपनी पत्नी का बलात्कार में सामने वाले व्यक्ति की मदद की।
बलात्कार की पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसके पति ने उसे बचाने की बजाय बलात्कार में सामने वाले की मदद की। बालोसर की 35 साल की महिला ने वहां के थाने में शिकायत दर्ज करवाई कि 23 मई को उसके साथ बलात्कार किया गया। बलात्कार के आरोपी की उसके पति ने मदद की। पीड़िता के 2 बच्चे भी हैं।
एक पुलिस अधिकारी ने ये जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने कहा कि बालीकुल गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि उसके पति की मदद से दूसरे व्यक्ति ने उसका बलात्कार किया। उन्होंने कहा कि महिला जब प्रतिकार कर रही थी तब उसके पति ने बांधने में मदद की। बलियापल पुलिस थाने के इंचार्ज केएस पढ़ी ने कहा कि गांव वालों ने दावा किया कि महिला का पति उसे जुएं में हार गया था।
महिला ने पहली बार पुलिस स्टेशन से 28 मई को संपर्क किया था। महिला ने तब अपने पति और गांव वालों की मदद से पुलिस स्टेशन पहुंची थी। वहां उसने लिखित में दिया कि उसने इम मामले में आरोपी से समझौता कर लिया है और उसे केस में शिकायत नहीं करनी है।
हालांकि एक दिन बाद महिला ने अपना इरादा बदल दिया और मामले में शिकायत दर्ज करवा दी। पुलिस ने कहा कि वो मामले की जांच कर रही है।