Home क्राइम कोंटा पुलिस ने 30 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को किया...

कोंटा पुलिस ने 30 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार

226
गांजा के साथ दो तस्कर

सुकमा। कोंटा पुलिस ने दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 30 किलो गांजा बरामद किया गया है। जानकारी के अनुसार यह गांजा ओडिशा से तेलंगाना ले जा रहे थे जिसकी अनुमानित कीमत 1.50 लाख रुपये बतायी जा रही है। इन दोनों गांजा तस्करों को कोंटा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

डीएसपी चंद्रेश सिंह व टीआई शरद सिंह व एसआई शिवानंद ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। बता दें कि छत्तीसगढ़ से लगे राज्य ओडिशा से इस रास्ते होकर गांजा की सप्लाई की जाती है। जिसकी खबरें आए दिन देखने को मिल रही है।