सिक्किम के नाथुला पहाड़ी दर्रे में भारी हिमस्खलन से सात पर्यटकों की मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए। हिस्खलन के बाद कई पर्यटक बर्फ में फंसे गए है। बचाव अभियान जारी है। हिमस्खलन के दौरान 150 से अधिक पर्यटकों के क्षेत्र में होने की सूचना मिली है।
सेना के अधिकारियों ने कहा है कि गंगटोक को नाथुला से जोड़ने वाले जवाहरलाल नेहरू रोड पर 15वें मील पर हुए हिमस्खलन में सात पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि कई लोगों के बर्फ में फंसे होने की आशंका है। हिमस्खलन मंगलवार को सुबह करीब 11 बजकर 30 मिनट पर हुआ। इससे घायल हुए सात लोगों ने नजदीकी सैन्य अस्पताल में दम तोड़ दिया. इनमें चार पुरुष, एक महिला और एक बच्चा भी शामिल है। मौके पर सिक्किम पुलिस, सिक्किम के ट्रैवल एजेंटों के एसोसिएशन, पर्यटन विभाग के अधिकारियों और वाहन चालकों द्वारा बचाव अभियान चलाया जा रहा है।