Home मनोरंजन बॉलीवुड प्र‍ियंका चोपड़ा के अफेयर की खबरों पर मां मधु बोली— व‍िदेशी के...

प्र‍ियंका चोपड़ा के अफेयर की खबरों पर मां मधु बोली— व‍िदेशी के साथ बेटी का र‍िलेशन नहीं सोच सकती

120
प्र‍ियंका चोपड़ा के अफेयर की खबरों पर मां मधु बोली— व‍िदेशी के साथ बेटी का र‍िलेशन नहीं सोच सकती

बॉलीवुड की ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा और अमेर‍िकी स‍िंगर न‍िक जोनस के अफेयर की चर्चा इन द‍िनों फ‍िल्‍मी गलि‍यारों में खूब हो रही है। हाल ही में दोनों एक साथ लॉस एंजेलिस में डिनर डेट पर साथ नजर आए हैं। दोनों की तस्‍वीरें भी इंटरनेट पर छाई हुई हैं। लेकिन इन सब के बीच प्रियंका की मां ने कहा है कि अपनी बेटी का किसी विदेशी के साथ रिलेशन के बारे में सोच भी नहीं सकती।

मुंबई। बॉलीवुड की ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा इन द‍िनों स‍िंगर निक जोनस के साथ अफेयर को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में दोनों एक साथ लॉस एंजेलिस में डिनर डेट पर साथ नजर आए हैं। इस दौरान दोनों की तस्‍वीरें भी इंटरनेट पर छाई हुई हैं।

एक र‍िपोर्ट के मुताब‍िक, प्र‍ियंका और न‍िक के बीच करीबी बढ़ रही है। 25 साल के अमेरिकन सिंगर निक प्रियंका से 10 साल छोटे हैं। दोनों ने 2017 में पहली बार ‘मेट गाला’ इवेंट में साथ एंट्री ली थी। तभी से इनके अफेयर की खबरें आने लगी थीं।

कुछ समय पहले जब प्रियंका की मां मधु चोपड़ा से उनके र‍िलेशन पर सवाल क‍िया था तो उन्‍होंने साफ कहा था क‍ि वह अपनी बेटी के किसी व‍िदेशी के साथ र‍िलेशन में होने के बारे में सोच भी नहीं सकती हैं। मधु के मुताब‍िक, र‍िलेशन में होने के ल‍िए दो लोगों का एक तरह के कल्‍चर से होना जरूरी है।

बता दें क‍ि प्र‍ियंका इन द‍िनों बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी में लगी हैं। वो सलमान खाल की अपकम‍िंग फ‍िल्‍म भारत में लीड रोल प्‍ले करेंगी। अली अब्‍बास जफर के न‍िर्देशन में बनने वाली इस फ‍िल्‍म में उनके अलावा द‍िशा पाटनी भी प्रमुख भूम‍िका न‍िभाएंगी।