बीजापुर। जिले में नक्सलियों ने आत्मसमर्पित माओवादी की हत्या कर दी। घटनास्थल पर चाकू और हाथ पैर में रस्सी के निशा मिले हैं। भैरमगढ थानाक्षेत्र के पोंदुम मार्ग पर शव मिला। हालांकि शव के पास से माओवादियों को कोई पर्चा नहीं मिला है।
बताया गया कि तीन माह पहले बीजापुर पुलिस के समक्ष मृतक बामन पोयाम ने सरेंडर किया था। बामन माओवाद संगठन में मिलिशिया सदस्य के पद पर था। इस घटना की एसपी अंजनेय वार्ष्णेय ने पुष्टि की।
गौरतलब है कि बीजापुर में संदिग्ध माओवादियों ने एक आत्मसमर्पित माओवादी कोरसा जोगा ऊर्फ़ शिवाजी की हत्या कर दी थी। 2 जनवरी 2015 को बीजापुर ज़िला मुख्यालय से केवल चार किलोमीटर दूर कोरसा जोगा अपनी पत्नी के साथ कोतपाल रोड के एक ईंट भट्ठे पर गए थे, जहां उन्हें घेरकर गोली मार दी थी।