बीजापुर। जिले में नक्सलियों ने एक युवक की हत्या कर दी है। हत्या के बाद शव कुटरू से 5 किलोमीटर दूर फेंक फरार हो गया। मृतक ग्रामीण का नाम बामन पोयाम बताया जा रहा है। वह अम्बेलि का रहने वाला था। पूरा मामला भैरमगढ़ ब्लॉक के कुटरू थाना क्षेत्र का है। कुटरू एसडीओपी शेर बहादुर सिंह ने नक्सली हत्या की पुष्टि की है।
वहीं नारायणपुर जिले में आज दो महिला नक्सलियों ने एसपी उदय किरण के सामने आत्मसमर्पण किया है। समर्पित दोनों महिला नक्सली ओरछा के आदेरबेड़ा जनताना सरकार में 7 साल से सक्रिय थे। पुलिस ने बताया कि दोनों महिला नक्सलियों के लिए संतरी ड्यूटी, मीटिंग और भोजन व्यवस्था का काम करते थे। एसपी उदय किरान ने आत्मासमर्पण करने वाली महिला नक्सलियों को 10-10 हजार का प्रोत्साहन राशि दिया।