Home छत्तीसगढ़ दुर्ग संभाग खैरागढ़ में ओबीसी कार्ड, कांग्रेस से यशोदा वर्मा होंगी प्रत्याशी

खैरागढ़ में ओबीसी कार्ड, कांग्रेस से यशोदा वर्मा होंगी प्रत्याशी

178
यशोदा वर्मा

रायपुर। खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने ओबीसी कार्ड खेलते हुए खैरागढ़ की स्थानीय महिला प्रत्याशी यशोदा वर्मा को अपना प्रत्याशी बनाया है। आज नई दिल्ली स्थित कांग्रेस पार्टी मुख्यालय से प्रत्याशी के नाम का ऐलान किया गया है। इसके पहले दावेदारों में दूसरी महिला प्रत्याशियों का नाम आगे चल रहा था।

खैरागढ़ ब्लाक कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष यशोदा वर्मा लंबे समय से कांग्रेस की सियासत में सक्रिय हैं। यशोदा वर्मा ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष बनने से पहले जिला पंचायत की सदस्य रही हैं। उनके पति नीलांबर वर्मा जनपद के सदस्य रहे हैं। दोनों पार्टी में लगातार सक्रिय हैं। पति-पत्नी दोनों ने ही उपचुनाव में दावेदारी की थी। लेकिन पार्टी की मुहर यशोदा वर्मा के नाम पर लगी है।