Home राज्य छत्तीसगढ़ भगवा पर सियासत…कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर ये वीडियो पोस्ट कर भाजपा...

भगवा पर सियासत…कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर ये वीडियो पोस्ट कर भाजपा पर साधा निशाना

88
भगवा पर सियासत…कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर ये वीडियो पोस्ट कर भाजपा पर साधा निशाना

रायपुर। छत्तीसगढ़ समेत देशभर में भगवा रंग पर सियासत तेज हो गई है। इस बीच, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने सोशल मीडिया पर कई वीडियो शेयर किए, जिसमें बीजेपी सांसद मनोज तिवारी को केसरिया रंग की धोती और अंगवस्त्र में नाचते दिखाया है। वहीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को केसरिया रंग के टॉप में कैटवॉक करते हुए देखा जा सकता है। इसके साथ ही सुशील आनंद शुक्ला ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है।

सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट ट्वीट कर सुशील आनंद शुक्ला लिखा है कि बीजेपी के नेता मनोज तिवारी का यह गाना भगवा का कितना सम्मान बढ़ा रहा है, संघी बताएं। दूसरे वीडियो में शुक्ला ने लिखा है कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की यह पोशाक भी तो भगवा का अपमान है।

कांग्रेस ने सवाल उठाया है कि एक फिल्म के दृश्य में पहने गए कपड़े के रंग से बीजेपी और संघ के जिन लोगों की भावना आहत हो रही है, उनको अपने नेताओं के प्रदर्शन वाले इन दृश्यों में भगवा रंग का अपमान नहीं दिखता। उन्होंने कहा कि बीजेपी भगवा के नाम पर दंगा फैलाती है। भाजपा भगवा के नाम पर आतंक फैलाती है। जबकि भगवा साम्प्रदायिक सद्भावना, परस्पर प्रेम और शांति के प्रतीक हिंदू धर्म का महान ध्वज माना जाता है।