Home राज्य छत्तीसगढ़ होलिका दहन स्थल पर सुबह से शुरू हुई पूजा-अर्चना, शाम के समय...

होलिका दहन स्थल पर सुबह से शुरू हुई पूजा-अर्चना, शाम के समय होगा होलिका दहन

193
होलिका दहन स्थल पर सुबह से शुरू हुई पूजा-अर्चना, शाम के समय होगा होलीका दहन

शक्ति। आज पूरे देश में होलिका दहन का पर्व धार्मिक वातावरण में मनाया जाएगा। इस अवसर पर शक्ति शहर के बुधवारी बाजार, अग्रसेन चौक सहित विभिन्न स्थानों पर होलीका दहन की तैयारी की गई है। सुबह से ही मारवाड़ी समाज की महिलाओं ने होलीका दहन स्थल पर जाकर पूजा-अर्चना की तथा गोबर के कंडो की माला बना कर होलिका में चढ़ाया।

काफी संख्या में समाज की महिलाएं दोपहर तक होलिका दहन स्थल पर पूजा अर्चना करती रही। वहीं शक्ति शहर के बुधवारी बाजार में पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम के अंदर भी होलीका की स्थापना की गई है। स्थानीय पुलिस प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था हेतु एक दिन पुर्व भी अवगत कराए जाने के बावजूद पुलिस द्वारा होलिका दहन स्थल पर सुबह समय कोई सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध नहीं करवाई गई जिससे पूजा करने आने वाली महिलाओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वही आज सुबह से ही होली पर्व को लेकर चहल-पहल देखी जा रही है।