Home राज्य छत्तीसगढ़ खैरागढ़ उपचुनाव की तैयारी तेज, भाजपा की प्रभारी एवं सह-प्रभारी की नियुक्ति...

खैरागढ़ उपचुनाव की तैयारी तेज, भाजपा की प्रभारी एवं सह-प्रभारी की नियुक्ति पत्र जारी

63
खैरागढ़ उपचुनाव

रायपुर। राजनांदगांव जिले के खैरागढ़ में होने वाले उपचुनाव के लिए सभी राजनीकि दल चुनाव जीतने के लिए जुट गई हैं। इस बीच, भाजपा ने प्रभारी और सह प्रभारी की नियुक्ति कर दी है। इस संबंध में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने नियुक्ति पत्र जारी किया है। जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार, खूबचंद पारख को खैरागढ़ चुनाव प्रभारी बनाया है। साथ ही मोतीलाल साहू और ओपी चौधरी को सह प्रभारी की जिम्मेदारी मिली है।

गौरतलब है कि खैरागढ़ विधानसभा उप चुनाव में भाजपा के 10 नेताओं ने टिकट की दावेदारी की है। बुधवार को प्रदेश चुनाव समिति ने इन दावों पर दो घंटे तक मंथन किया। उसके बाद तीन नामों का एक पैनल केंद्रीय चुनाव समिति को भेजने के लिए तैयार हुआ है। इस पैनल में पूर्व विधायक कोमल जंघेल का भी नाम शामिल है।

भाजपा प्रदेश चुनाव समिति की बैठक बुधवार रात पार्टी के प्रदेश मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में हुई। प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस बैठक में शामिल हुईं। प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह सहित चुनाव समिति के दूसरे सदस्य इस बैठक में शामिल हुए।