Home मनोरंजन बॉलीवुड प्रियंका ने निक के साथ की गुपचुप सगाई, अक्टूबर में कर सकती...

प्रियंका ने निक के साथ की गुपचुप सगाई, अक्टूबर में कर सकती हैं शादी

187
प्रियंका ने निक के साथ की गुपचुप सगाई, अक्टूबर में कर सकती हैं शादी

अली अब्बास जफर की फिल्म भारत छोडऩे का फैसला लेकर प्रियंका ने सभी को चौंका दिया था. इस फिल्म में सलमान खान और दिशा पटानी भी थे. प्रियंका इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं ये अली अब्बास जफर ने खुद ट्वीट करके दिया था. अली अब्बास जफर ने लिखा, जी हां, प्रियंका अब ‘भारत’ का हिस्सा नहीं हैं. इसके पीछे एक बहुत बड़ा कारण है. उन्होंने हमें बताया कि वो निक को समय देना चाहती हैं और हम उनके लिए बहुत खुश हैं. भारत की टीम की ओर से प्रियंका को बहुत सारा प्यार और बधाई.

अब खबर आ रही है कि प्रियंका ने अपने बॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ सगाई कर ली है और संभवत: अक्टूबर महीने वह उनसे शादी भी कर सकती हैं. शायद इसलिए ही उन्होंने भारत से पीछे हटने का मन बना लिया था. आपको बता दें कि प्रियंका और निक पिछले दो महीने से डेट कर रहे हैं. वैसे उम्र की बात करें तो प्रियंका, निक से 10 साल बड़ी हैं.

कुछ दिनों पहले ही प्रियंका ने निक को अपनी मां से मिलवाया था और निक के साथ पूरा परिवार गोवा छुट्टियां बिताने भी गया था. प्रियंका के लिए प्यार कितना महत्वपूर्ण है, यह इसी बात से समझ में आता है कि 2 साल बाद भारत जैसी बड़ी फिल्मों से वापसी करने के बजाय प्रियंका ने निक के साथ वक्त गुजारना ज्यादा मुनासिब समझा.