Home देश रोहिंग्या शरणार्थियों के शिविरों में पहुंचीं प्रियंका, लोगों ने पूछा- कश्मीरी पंडितों...

रोहिंग्या शरणार्थियों के शिविरों में पहुंचीं प्रियंका, लोगों ने पूछा- कश्मीरी पंडितों के कैम्प में क्यों नहीं?

162
रोहिंग्या शरणार्थियों के शिविरों में पहुंचीं प्रियंका, लोगों ने पूछा- कश्मीरी पंडितों के कैम्प में क्यों नहीं?
priynka chopda

बॉलीवुड अभिनेत्री और यूनिसेफ की वैश्विक सद्भावना दूत प्रियंका चोपड़ा रोहिंग्या शरणार्थी शिविरों के दौरे पर हैं। प्रियंका ने सोमवार को अपनी एक तस्वीर ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

ढाका। बॉलीवुड अभिनेत्री और यूनिसेफ की वैश्विक सद्भावना दूत प्रियंका चोपड़ा इन दिनों रोहिंग्या शरणार्थी शिविरों के दौरे पर हैं। प्रियंका ने सोमवार को अपनी एक तस्वीर ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। इस तस्वीर में वह विमान की खिड़की से बाहर देख रही हैं। वहीं दूसरी तस्‍वीर में वो बच्‍चों से म‍िलती नजर आ रही हैं।

प्र‍ियंका के तस्वीरों के शेयर करने के साथ ही लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। लोग उनसे पूछने लगे आप रोह‍िंग्‍या तो पहुंच गईं, लेक‍िन कभी कश्‍मीर पंड‍ितों का दर्द जानने क्‍यों नहीं गईं।

प्रियंका ने तस्वीर ट्वीट करते हुए कहा, “मैं यूनिसेफ फील्ड विजिट पर रोहिंग्या शरणार्थी शिविरों के दौरे पर हूं। मेरे अनुभवों को साझा करने के लिए मुझे इंस्टाग्राम पर फॉलो करें। बच्चे बेघर हो गए हैं, दुनिया को ख्याल रखने की जरूरत है। हमें ख्याल रखना चाहिए।”

प्रियंका (35) पिछले एक दशक से यूनिसेफ के साथ जुड़ी हैं। उन्हें 2010 में बाल अधिकारों के लिए यूनिसेफ का राष्ट्रीय और वैश्विक सद्भावना दूत बनाया गया था। वह पर्यावरण, स्वास्थ्य, शिक्षा और महिला अधिकारों से जुड़े कार्यक्रमों को प्रमोट करती हैं। संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक, अगस्त 2017 से लेकर अब तक लगभग 7,00,000 शरणार्थी म्यांमार से पलायन कर बांग्लादेश के कॉक्स बाजार पहुंच चुके हैं।

पिछले साल प्रियंका ने जॉर्डन में सीरियाई शरणार्थी बच्चों से भी मुलाकात की थी। प्रियंका लंदन से ढाका के लिए रवाना हो गई हैं।