रायपुर। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज यहां अटल नगर में आयोजित किसान आभार सम्मेलन में अपने कंधे पर हल रखकर किसानों का सम्मान किया। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री ने भी कंधे पर हल रखकर किसानों का सम्मान किया।
बता दें कि एक किसान द्वारा उन्हे दो रेडीमेड हल भेंट गए थे, जिसे उन्होने अपने कंधे पर रखकर किसानों को प्रति सम्मान जताया। बता दें कि कर्जमाफी की घोषणा के बाद प्रदेश के किसान काफी खुश हैं। आज सम्मेलन में कई किसानों को ऋण माफी प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
सभा स्थल पर बीच-बीच में राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे भी लग रहे थे। इसी दौरान एक किसान ने कृषि ऋण माफी से खुश होकर 51 हजार रूपए का चेक मुख्यमंत्री राहत कोश में दान किया।