रायपुर। सड्डू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से गायब 8 साल की बच्ची की हत्या का राज खुल गया। इस मामले में पुलिस ने पड़ोस में रहने वाले 14 साल के युवक को गिरफ्तार किया। नशेड़ी किशोर ने बच्ची की हत्या के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए पुलिस के बताया कि पड़ोसी लड़के ने पहले गला घोटकर हत्या की। उसके बाद लाश के साथ ही दुष्कर्म किया।
इसके साथ ही शव के ऊपर कार्टून और सुखी लकड़ियों कोे डालकर भाग निकला। उसके बाद दोबारा उस इलाके में गया ही नहीं है। दरअसल, मंगलवार रात बच्ची का शव मिलने के बाद पुलिस ने नए सिरे से जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। उसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने हत्या के बाद दुष्कर्म की बात कबूल की है।
एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि सड्डू कॉलोनी से 7 दिसंबर को गायब 8 साल की बच्ची की उसी दिन हत्या हो गई थी। घटना के दिन दोपहर 2 बजे मृतका, उसकी बड़ी बहन (10 साल) और 14 साल का आरोपी तीनों गार्डन की ओर गए थे। वहां कुछ सब्जियां तोड़कर पॉलीथिन में रखे। मृतका की बड़ी बहन सब्जी लेकर घर आ गई। गार्डन के पास मृतका और आरोपी दोनों बैठे हुए थे। दोपहर 3 बजे आरोपी ने गार्डन में बैठे-बैठे आरोपी ने नाबालिग से छेड़खानी का प्रयास किया। बच्ची ने विरोध किया।
आरोपी बहला-फुसलाकर उसे खाली जगह पर ले गया। वहां भी जबरदस्ती की कोशिश की। बच्ची ने विरोध करते हुए चिल्लाने की कोशिश की। आरोपी ने मुंह दबा दिया। बच्ची का दम घुट गया और वहीं उसने दम तोड़ दिया। उसके बाद आरोपी ने दुष्कर्म किया फिर वहां वहां से भाग निकला और घर आकर सो गया। रात 8 बजे दोबारा वहां पहुंचा। शव को हिलाकर देखा। बच्ची की सांसें थम गई थीं। उसके बाद शव को ढककर भाग निकला था।