रायपुर। व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा पुलिस मुख्यालय के अंतर्गत भर्ती होने जा रही है। अभ्यर्थी अब व्यापमं के वेबसाइट पर जाकर 18 से 20 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले आवेदन करने की तिथि 26 सितंबर से 16 अक्टूबर तक निर्धारित थी।
जानकारी के अनुसार सूबेदार, उप निरीक्षक, उप निरीक्षक (विशेष शाखा, अंगूल चिन्ह, प्रश्नाधीन दस्तावेज, कंप्यूटर और रेडियो), प्लाटून कमांडर के आठ रिक्त पदों के लिए प्रारंभिक लिखित भर्ती परीक्षा-2022 छह नवंबर को होगी। परीक्षा 2 से 4.15 बजे तक चलेगी।
इधर, डीकेएस पीजी इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेंटर में ब्लड कैंसर विशेषज्ञ समेत 13 पदों पर भर्ती के लिए आज वॉक इन इंटरव्यू होगा। इसमें यूरो सर्जरी में एक पद एसोसिएट प्रोफेसर का है। असिस्टेंट प्रोफेसर का केवल एक पद ब्लड कैंसर विशेषज्ञ के लिए है। पांच सीनियर और छह जूनियर रेसीडेंट पदों पर भी भर्ती की जाएगी। सीनियर रेसीडेंट के पद न्यूरो सर्जर, यूरो सर्जरी, नेफ्रोलॉजी, एनीस्थिस्यिा, गैस्ट्रो सर्जरी विभाग में खाली हैं। जूनियर रेसीडेंट की नियुक्ति जरूरत के अनुसार विभिन्न विभागों में की जाएगी।