Home क्राइम बीजापुर में नक्सलियों ने ग्रामीण पर कुल्हाड़ी से हमला कर मार डाला

बीजापुर में नक्सलियों ने ग्रामीण पर कुल्हाड़ी से हमला कर मार डाला

66
बीजापुर में नक्सलियों ने ग्रामीण पर कुल्हाड़ी से हमला कर मार डाला

बीजापुर। जिले के उसूर थानाक्षेत्र में नक्सलियों ने कुल्हाड़ी और चाकू से हमला कर एक ग्रामीण की हत्या कर दी है। नक्‍सलियों ने उसूर धान उपार्जन केन्द्र में वारदात को अंजाम दिया है। घटना की पुष्टि करते हुए बीजापुर पुलिस अधीक्षक अंजनेय वार्ष्णेय ने बताया कि मृतक का नाम राममूर्ति गटपल्ली है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

जानकारी के अनुसार बीजापुर के ग्राम पोलमपल्ली निवासी राममूर्ति गटपल्ली (34) की उसूर धान उपार्जन केंद्र में हत्‍या कर दी गई। किसान की हत्‍या के पीछे नक्‍सलियों का हाथ बताया जा रहा है। दरअसल, चार-पांच नक्सली आज सुबह 10 बजे उसूर धान उपार्जन केंद्र पहुंचे, यहां नक्‍सलियों ने राममूर्ति की कुल्‍हाड़ी और चाकू से हमलाकर बेरहमी से हत्‍या कर दी।

घटना के बाद धान खरीदी केंद्र में अफरातफरी मच गई। लोग भाग खड़े हुए। मृतक किसान विगत 10 वर्षों से उसूर में रहकर धान खरीदी केन्द्र में खरीदी-बिक्री का काम करता था। पुलिस इस घटना की मुख्‍य वजह पारिवारिक विवाद या आपसी रंजिश मान रही है। उसूर थाना के टीआई का कहना कि इस घटना के पीछे कौन हो सकता है, जांच के बाद पता चल‌ पायेगा।