Home मनोरंजन बॉलीवुड सलमान की फिल्म भारत की शूटिंग शुरू होने के पहले ही इस...

सलमान की फिल्म भारत की शूटिंग शुरू होने के पहले ही इस एक्ट्रेस ने छोड़ी फिल्म, अली ने किया ट्वीट

184
सलमान की फिल्म भारत की शूटिंग शुरू होने के पहले ही इस एक्ट्रेस ने छोड़ी फिल्म, अली ने किया ट्वीट

बॉलीवुड की देसी गर्ल इन दिनों अपने विदेशी बॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ रिलेशन को लेकर चर्चा में है। फिलहाल प्रियंका न्यूयॉर्क में हैं, लेकिन खबर थी कि कुछ दिनों में वो इंडिया वापस आएंगी और सलमान खान के साथ अपनी आने वाली फिल्म भारत की शूटिंग शुरू करेंगी। प्रियंका काफी लंबे समय बाद बॉलीवुड में एंट्री करने जा रही हैं और सलमान के साथ भी वो काफी लंबे समय बाद ही पर्दे पर नजर आएंगी। प्रियंका की फिल्म भारत को लेकर फैंस काफी एक्टाइटेड नजर आ रहे हैं। लेकिन हम आपको एक ऐसी खबर बताने जा रहे हैं, जिससे आपके चेहरे पर निराशा आ सकती हैं। जी हां, फिल्म के डायरेक्टर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस बात की जानकारी दी है कि प्रियंका ने सलमान की फिल्म भारत को अलविदा कह दिया है।

जी हां, चौंकिए मत, अली अब्बास ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि, ‘प्रियंका अब फिल्म भारत टीम का हिस्सा नहीं है। और इसका कारण काफी स्पेशल है। टीम भारत की तरफ से प्रियंका को बहुत सारा प्यार और खुशी।’ अली के ट्वीट से लगता है कि प्रियंका अपने विदेशी बॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ जल्द ही शादी रचा सकती हैं। इस करके उन्होंने भारत को अलविदा कह दिया है। बीती शाम ही देसी गर्ल ने ये फैसला लिया था, जिसने सलमान को भी काफी चकित कर दिया है। बता दें कि भारत के साथ-साथ प्रियंका फरहान खान के साथ ‘द स्काई इज पिंक’ नाम की फिल्म भी शुरू करने वाली थीं, लेकिन लगता है प्रिंयका इसे भी अलविदा न कह दें। फिलहाल इस बारे में उन्होंने कोई फैसला नहीं लिया है।

सलमान पहले ही फिल्म भारत की शूटिंग शुरू कर चुके हैं। इसमें उन्हें 18 साल से लेकर 70 साल तक का व्यक्ति दिखना है। दिशा पाटनी और सलमान खान ने फिल्म के लिए अब तक कुछ सर्कस के सीन्स शूट भी कर लिए हैं। प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म की शूटिंग अगले महीने शुरू करने वाली थीं, जो कि अब कैंसल हो गए हैं। फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास जफर काफी लंबे समय से फिल्म की तैयारी कर रहे हैं। प्रियंका के फिल्म छोड़ने के बाद अब फिल्म मेकर्स नई एक्ट्रेस की तलाश में जुटेंगे।