दिलीप जायसवाल
अम्बिकापुर। दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत उत्कृष्ट ग्राम संगठन के राष्ट्रीय पुरस्कार हेतु सरगुजा जिले के लखनपुर जनपद अंतर्गत बेलखरिखा ग्राम की महिलाआें द्वारा संचालित रानी लक्ष्मी बाई ग्राम संगठन को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
यह राष्ट्रीय सम्मान उन्हें रांची के स्टेडियम ग्राउण्ड में आयोजित समारोह के दौरान केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर एवं झारखण्ड के मुख्यमंत्री रघुबरदास द्वारा प्रदान किया गया।
पुरस्कार के तहत 2 लाख रूपए नगद एवं प्रशस्ती पत्र प्रदान किया गया है। रानी लक्ष्मीबाई ग्राम संगठन की अध्यक्ष फरीदा बेगम, सचिव श्रीमती निर्मला सिंह, कोषाध्यक्ष श्हिरामती श्याम, श्रीमती सुशीला एवं सुलेखा यादव तथा आजीविका मिशन के जिला कार्यक्रम प्रबंधक प्रमोद शुक्ला द्वारा पुरस्कार ग्रहण किया गया। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत देश के 10 ग्राम संगठनों को पुरस्कृत किया गया है।
सरगुजा जिले के लखनपुर जनपद अंतर्गत बेलखरिखा ग्राम की महिलाओं द्वारा रानी लक्ष्मी बाई ग्राम संगठन का संचालन किया जा रहा है।
इस संगठन में 32 समूह शामिल हैं, जो सामाजिक एवं आर्थिक रूप से पूरी तरह जागरूक होकर अपने दायित्वों का निर्वहन कर रही हैं। कलेक्टर के निर्देशानुसार ग्राम संगठन से जुड़ी सभी महिलाओं को नियमानुसार प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा रहा है।
संगठन की 170 महिलाओं द्वारा आदर्ष टसर रेषम सहकारी समिति मर्यादित बेलखरिखा से जुड़ कर रेषम धागा तैयार कर अपनी आजीविका चलाया जा रहा है। 1 समूह द्वारा होटल का संचालन तथा 1 समूह द्वारा किराना दुकान का संचालन किया जा रहा है।
1 समूह द्वारा हॉट बाजारों में समानों का विक्रय किया जा रहा है। समूह की 32 महिला किसानों द्वारा सुगंधित जीरा फुल चावल का उत्पादन किया जा रहा है। 150 महिला किसानों द्वारा संवहनीय कृषि में जुड़कर एवं टुल बैंक का उपयोग करते हुए जैविक खेती की जा रही है।
<p></>