नई दिल्ली। कांग्रेस के अध्यक्ष पद को लेकर चल रही राजनीति के बीच आज मल्लिकार्जुन खड़गे भी रेस में कूद पड़े हैं। इस बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने चुनाव के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है। दूसरी ओर कांग्रेस के वरिष्ठ राज्यसभा नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि खड़गे चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया है। तिवारी ने कहा कि वे खड़गे के प्रस्तावक बने।
कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए यह मुकाबला अब रोचक होता जा रहा है। इस बीच दिग्विजय सिंह ने चुनाव न लड़ने की बात कही है। दिग्विजय ने कहा कि वे खड़गे के प्रस्तावक बनेंगे। कांग्रेस मुख्यालय अपना नामांकन दाखिल करने पहुंचे खड़गे को कांग्रेस के जी-23 खेमे के नेताओं का भी साथ मिला है। कांग्रेस नेता मनीष तिवारी और आनंद शर्मा खड़गे का साथ देने पहुंचे हैं।
खड़गे भी नामांकन दाखिल करने कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे
मल्लिकार्जुन खड़गे भी नामांकन दाखिल करने कांग्रेस मुख्यालय पहुंच गए हैं। उनके साथ कांग्रेस नेता अशोक गहलोत और दिग्विजय सिंह पहुंचे हैं। कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे के नामांकन का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि वे भी खड़गे के प्रस्तावक बने हैं। कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे अध्यक्ष पद के नामांकन के लिए कांग्रेस मुख्यालय जा रहे हैं। वे थोड़ी देर में पर्चा दाखिल करेंगे।
कांग्रेस मुख्यालय के बाहर पायलट समर्थकों का प्रदर्शन
राजस्थान कांग्रेस नेता सचिन पायलट के समर्थकों ने आज कांग्रेस मुख्यालय के बाहर एकत्र होकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि पायलट जमीनी स्तर के नेता हैं और उन्हें आने वाली समस्याओं के बारे में पता है। कार्यकर्ताओं ने पायलट को पार्टी अध्यक्ष बनाने की मांग की है।