Home देश महाराष्ट्र में नई सरकार बनाने के लिए गोवा से शिंदे मुंबई लौटे,...

महाराष्ट्र में नई सरकार बनाने के लिए गोवा से शिंदे मुंबई लौटे, राज्पाल से मिल सकते हैं आज

59
महाराष्ट्र में नई सरकार बनाने के लिए गोवा से शिंदे मुंबई लौटे, राज्पाल से मिल सकते हैं आज

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीतिक उठा-पटक खत्म होती नजर आ रही है। इस बी, बगावत के 10 दिन बाद बागी गुट के नेता एकनाथ शिंदे गुरुवार को मुंबई लौट आए। वे यहां से सीधे राजभवन जाएंगे। सूत्रों के मुताबिक, देवेंद्र फडणवीस राज्यपाल के सामने आज ही सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। एकनाथ शिंदे डिप्टी ब्ड होंगे। शिंदे गोवा से अकेले आए हैं। उनके पास 39 विधायकों का समर्थन पत्र भी है। इस तरह फडणवीस और वे दोनों मिलकर आज सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं।

उधर, मुंबई में मौजूदा हालात को देखते हुए केंद्र ने एकनाथ शिंदे की सुरक्षा बढ़ा दी है। उन्हें जेड प्लस सिक्योरिटी दी गई है। शिंदे की फडणवीस से मुलाकात होगी। इसमें डिप्टी ब्ड और मंत्री पदों को लेकर फॉर्मूला फाइनल किया जाएगा। साथ ही, यह भी कहा जा रहा है कि ठश्रच् अभी जल्दबाजी नहीं दिखाना चाहती है। फडणवीस पहले दिल्ली जाएंगे उसके बाद यहां लौटकर शपथ लेंगे। इसलिए कल थोड़ा मुश्किल है कि शपथ ग्रहण होगा।

इस बीच, शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा- शिवसेना सत्ता के लिए पैदा नहीं हुई, सत्ता शिवसेना के लिए पैदा हुई है। ये बाला साहेब का मंत्र रहा है। हम वापस काम करेंगे और फिर अपने दम पर सत्ता में आएंगे। हमें अपनों ने धोखा दिया। अपने लोगों ने खंजर घोंपा। उद्धव ठाकरे को दगाबाज कैसे दोष दे सकते हैं। बागी विधायकों को सरकार गिराने का ठेका मिला था। दगाबाजों का महाराष्ट्र में ये नया प्रयोग है।