जांजगीर चांपा। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग के सदस्य शशिकांता राठौर का निधन हो गया है। सुबह घर के बाहर टहलते वक्त उनकी तबीयत खराब हुई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाते वक्त मौत हुई। जांजगीर की रहने वाली शशिकांता ने सामाजिक, और राजनीति के क्षेत्र के साथ साथ वकालत के क्षेत्र में भी विशेष पहचान बनाई थी। जांजगीर बाजार पारा में रहने वाली शशिकांता राठौर जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष भी रही। वर्तमान में राज्य महिला आयोग की सदस्य के रूप मे अपनी सेवाएं दे रही थी।
जानकारी मिली है कि राज्य महिला आयोग की सदस्य शशिकांता राठौर को लंबी समय सें किडनी मे परेशानी थी और डायललिसिस सें उनका उपचार किया जा रहा था। दरअसल, रोज की तरह शशिकांता राठौर सुबह घूमने निकली थी और अपने निवास स्थान के पास ही टहल रही थी। तभी 7 बजे उन्हें बेचौनी महसूस होने लगी और उन्होंने परिजनों सें इस विषय में चर्चा की। इस दौरान परिजनों ने उन्हें जांजगीर जिला अस्पताल ले जाने की तैयारी की, लेकिन एंबुलेंस में उन्हें अस्पताल ले जाते वक्त हार्ट अटैक आया और निधन हो गया।
शशिकांता राठौर की निधन की सूचना मिलने के बाद परिवार के लोगों के साथ राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोग पहुंचने। प्रशासनिक अधिकारी भी परिजनों से मुलाकात कर अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे हैं। परिजनों ने रानी तालाब स्थित मुक्ति धाम मे दोपहर शशिकांता को अंतिम विदाई देने की बात कही है। इस दौरान राज्य महिला आयोग के अन्य सदस्य भी शशिकांता को अंतिम विदाई देने के लिए जांजगीर पहुंचेंगे।