Home क्राइम नाबालिग को बहलाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग को बहलाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

67
The accused arrested for misbehaving a minor

भिलाई। नेवई थाना क्षेत्र के एक 17 वर्षीय किशोरी को बहलाकर उसे राजनांदगांव ले जाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस ने बताया की बीआरपी कॉलोनी मरोदा निवासी आरोपित 21 मई की शाम को पीड़िता को लेकर राजनांदगांव गया था। जहां उसने पीड़िता रात भर एक होटल में रखा और उससे दुष्कर्म किया।

दुष्कर्म करने के बाद अगले दिन आरोपित ने पीड़िता को वापस उसके घर छोड़ दिया। इसके बाद पीड़िता ने अपने परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की है।