कोरिया। जिले के पटना थाना क्षेत्र में बड़कापारा के भावनाडांड नाला के पास रेत में दफन किया हुआ एक शव मिला है। रेत में दबा हुआ यह शव किसी महिला का बताया जा रहा है। शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। महिला की हत्या कर लाश दफन करने का अंदेशा लगाया जा रहा है।
जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है, अब नायबतहसीलदार की मौजूदगी में शव को निकाला जायेगा। उसके बाद ही महिला की पहचान सहित अन्य चीजें स्पष्ट होगी।